{"_id":"6a344262d5faa840360a5535","slug":"explained-teaching-methods-amethi-news-c-96-1-ame1008-168562-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पढ़ाने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पढ़ाने के तरीके बताए
Fri, 19 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा में बृहस्पतिवार को गणित एवं कंप्यूटर साइंस विषय के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें डीएवी उत्तर प्रदेश जोन बी, एफ और जी के नौ विद्यालयों के 42 शिक्षक और छह विषय विशेषज्ञ शामिल हुए। इसमें शिक्षकों को पढ़ाई के तरीके बताए गए।
कार्यशाला का शुभारंभ एचएएल एवियोनिक्स डिवीजन कोरवा के मुख्य अधिशासी निदेशक रवि प्रकाश, डीएवी पब्लिक स्कूल लखनऊ के प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडेय तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सौभाग्य सिंह तोमर ने किया। पहले दिन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप नवीन शिक्षण पद्धतियों, प्रभावी कक्षा संचालन और विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के उपायों की जानकारी दी।
कार्यशाला में विद्यार्थियों की मनोवृत्ति को समझने, कक्षा शिक्षण को रोचक बनाने के महत्व पर चर्चा की गई।