फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   expenditure officer nominated

नामित किए गए विधानसभावार व्यय ऑफिसर

Mon, 20 Dec 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
expenditure officer nominated
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने विधानसभावार व्यय लेखा समिति का गठन कर दिया है। बताया कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में आयोग के साथ व्यय अनुवीक्षण पर समन्वय करने, व्यय से संबंधित कार्मिकों एवं राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय के लिए अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 178-तिलोई में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्रा, 184-जगदीशपुर में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान नरेंद्र पाल सिंह, 185-गौरीगंज में सहायक कोषाधिकारी कुलदीप राजवंशी तथा 186-अमेठी में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा रामेंद्र मौर्य को नामित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने इन अफसरों को मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) नामित कर उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समय से करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारी तत्काल अपनी योगदान आख्या वरिष्ठ कोषाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उनके अधीन रहते हुए समस्त कार्य पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed