फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   expansion

अमेठी नगर पंचायत की सीमा का होगा विस्तार

Fri, 01 Jan 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
expansion
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत के सीमा विस्तार की पत्रावली शासन को भेज दी गई है। सीमा विस्तार के बाद शहर से सटी ग्राम पंचायतों की आबादी को शहर की तरह सुविधा मिलेगी। सीमा विस्तार के बाद स्थानीय नगर पंचायत की आबादी 27 हजार से अधिक होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी व अधिशाषी अधिकारी एचपी सिंह के प्रयास से अमेठी नगर पंचायत के सीमा विस्तार की कवायद एक माह पहले शुरू हुई थी। सदस्यों की सहमति के बाद नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया गया था। प्रस्ताव तैयार होने के बाद राजस्व विभाग की ओर से चिन्हित क्षेत्र का सर्वे कार्य पूरा कर पत्रावली शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका का क्षेत्रफल 3.74 वर्ग किलोमीटर होगा। 2011 की जनगणना के अनुसार अब तक नगर पंचायत की आबादी 13,849 थी। सीमा विस्तार के बाद क्षेत्र की आबादी 27,750 हो जाएगी। सीमा विस्तार के बाद पालिका में शामिल गांवों को शहरी सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed