फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Everyone should stay away from addictions

Amethi News: सभी लोग दुर्व्यसनों से रहें दूर

Sat, 21 Dec 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Everyone should stay away from addictions
इन्हौना (अमेठी)। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आईं छात्राओं ने दीप यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को दुर्व्यसनों से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन




सेमरौता कस्बे के चित्रांश पब्लिक स्कूल में शांतिकुंज आश्रम गौरीगंज की शिवानी तिवारी, गोरखपुर की ज्योति चौधरी, हरियाणा की अनुश्री शर्मा व छत्तीसगढ़ की कुमकुम साहू ने संगीत के माध्यम से लोगों को दुर्व्यसनों से दूर रहने का संदेश दिया। कहा कि आमजन मानस को दुर्व्यसनों से दूर रखना ही गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य है। गायत्री परिवार गृहे गृहे यज्ञ अभियान के माध्यम से सबको बीड़ी, पान, सिगरेट, तंबाकू, मांस मदिरा के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करता है। सभी लोगों को दुर्व्यसनों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन




कार्यक्रम में 251 दीपों के माध्यम से दीपदान कराया गया। देव पूजन सपत्नीक अविनाश श्रीवास्तव ने किया। दीप यज्ञ के माध्यम से जिले में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मार्च 2025 में आयोजित होने वाले लघु अश्वमेघ यज्ञ के प्रति जनजागरण भी किया गया। सभी को लघु अश्वमेघ यज्ञ में आने का न्योता दिया गया। कार्यक्रम में शिवशंकर सिंह, गयाबक्श सिंह कृष्ण कुमार सिंह, श्रीकांत पांडेय, घनश्याम तिवारी, कुलदीप मिश्रा, चंद्र किशोर शुक्ल, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार तिवारी, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed