{"_id":"6500aea01ed5d26a1808789c","slug":"every-third-person-coming-to-the-hospital-is-sick-with-fever-amethi-news-c-96-1-ame1003-4969-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अस्पताल आने वाला हर तीसरा व्यक्ति बुखार से बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अस्पताल आने वाला हर तीसरा व्यक्ति बुखार से बीमार
Wed, 13 Sep 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। संयुक्त जिला अस्पताल में आने वाला प्रत्येक तीसरा मरीज बुखार से पीड़ित है। मंगलवार को बुखार के मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई। वायरल बुखार से अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही है। डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में आए कुल 1238 मरीजों में 569 मरीज सिर्फ बुखार से पीड़ित रहे। वहीं सर्दी जुकाम के 282, लूज मोशन के 86, पेट दर्द 89, शरीर में पानी की कमी के 71 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराया। अस्पताल में आई फ्लू के महज सात मरीज जांच कराने के लिए आए। जब कि सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या 459 रही। एक दिन में 110 बुखार के मरीजों में इजाफा हो गया है।
सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।