फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Every third patient coming to OPD becomes viral victim

Amethi News: ओपीडी में आने वाला हर तीसरा मरीज वायरल का शिकार

Wed, 31 Jul 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Every third patient coming to OPD becomes viral victim
अमेठी सिटी। मौसम में बार-बार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। हालत यह हैकि जिले में औसतन हर तीसरा व्यक्ति वायरल का शिकार है। जिला अस्पताल में रोजाना ऐसे करीब 400-500 मरीज इस समस्या से ग्रसित इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 868 मरीजों ने इलाज कराया। ज्यादातर मरीजों में खांसी, बुखार और गले में खराश और दर्द की शिकायत मिली। सुबह से अस्पताल में पर्ची कटाने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। डाॅक्टर का कहना है कि गले का संक्रमण वायरस या बैक्टीरिया के कारण हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव से तमाम तरह की संक्रमण बीमारियां बढ़ जाती हैं। चाहे जुकाम बुखार हो या फिर गले में इन्फेक्शन की परेशानी। हर सौ मरीज में से 35 से 40 लोग खांसी-बुखार और गले में खराश और दर्द की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों में 419 बुखार,103 खांसी, ठंड के साथ बुखार के 95, जुखाम के 92, पेटदर्द के 85, लूजमोसन के 65 तथा डिहाईड्रेसन के 13 समेत अन्य बीमारी से ग्रसित रहे। सात दिन से अधिक बुखार की परेशान से ग्रसित मरीजों की डॉक्टरों ने पैथालॉजी खून की जांच करवाई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव से संक्रामक बीमारियां बढ़ गई हैं। वायरल के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों को एंटी एलर्जी दवा के साथ ही परहेज करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed