फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even after the arrival of jumbo racks, there is no urea at the centers

Amethi News: जंबो रैक आने के बाद भी केंंद्रों पर यूरिया नहीं

Thu, 04 Sep 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 04 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Even after the arrival of jumbo racks, there is no urea at the centers
गौरीगंज इफको सेंटर पर लगी किसानों की भीड़।
अमेठी सिटी। यूरिया की जंबो रैक आने के बाद भी कई बिक्री केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। वहीं, कई अन्य केंद्रों पर किसानों को भारी मशक्कत के बाद यूरिया नसीब हो पाई। गौरीगंज, अमेठी, जायस व मुसाफिरखाना स्थित इफको केंद्रों पर बुधवार को यूरिया लेने के लिए किसानों की कतारें लग रहीं। घंटों इंतजार के बाद किसानों को यूरिया मिली। इससे वे खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर बुधवार को करीब 500 बोरी यूरिया उपलब्ध थी। दोपहर करीब 12 बजे 150 से अधिक किसान कतार में खड़े दिखाई दिए। किसान राममूरत ने बताया कि दो बोरी यूरिया लेने के लिए सुबह नौ बजे केंद्र पर आ गए थे। इसके पहले ही किसान कतार में खड़े थे। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद खाद मिल पाई। इसी तरह किसान भोलानाथ, रामबोध, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, गायत्री, राजकुमारी ने बताया कि सुबह आने के बाद जानकारी हुई कि बगैर खतौनी के यूरिया नहीं मिलेगी। जन सुविधा केंद्र से 30 रुपये देकर खतौनी निकलवाई।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने के कारण अभी नंबर आया तो खाद मिली। गौरीगंज के माधोपुर साधन सहकारी समिति पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां पर यूरिया नहीं थी। समिति सचिव संजय द्विवेदी ने बताया कि यूरिया की मांग की गई है। इसके अलावा संग्रामपुर इफको केंद्र, साधन सहकारी समिति ताला, करौंदी सहित कई समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं मिली। गोरखापुर साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को 500 बोरी यूरिया पहुंची थी, कोड नहीं मिलने से यहां पर वितरण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग के अनुसार भेजी जा रही यूरिया
सहकारिता आयुक्त अरविंद कुमार ने कहा कि जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है। मांग के अनुसार जिन समितियों पर यूरिया नहीं है, वहां बफर स्टॉक से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed