{"_id":"6605ca304935015da20f7651","slug":"evaluation-of-up-board-copies-completed-amethi-news-c-96-1-ame1002-115968-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन पूरा
Fri, 29 Mar 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरा हो गया। मांग पत्र जमा होने के बाद अब शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र से रिलीव किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद 19 मार्च से कापियों का मूल्यांकन शुरू किया गया था। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में गैर जिले से आवंटित 80251 में से सिर्फ 75516 काॅपियों की आपूर्ति हुई। मूल्यांकन के लिए नामित 52 प्रधान परीक्षक में 50 तो 528 शिक्षकों में 332 शिक्षक ही मूल्यांकन करते हुए आवंटित शतप्रतिशत कापियों का मूल्यांकन कार्य किया।
अमेठी के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में गैर जिले की 99075 काॅपियों का आवंटन हुआ था। लेकिन 93279 कापियां ही केंद्र को मिली। काॅपियों के मूल्यांकन के लिए नामित 40 प्रधान परीक्षक मूल्यांकन कर रहे हैं तो 460 परीक्षकों में सिर्फ 221 शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया। बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय वापस भेजने की कोशिश में जुटा है।
मूल्यांकन के बाद परीक्षक पारिश्रमिक व यात्रा भत्ता समेत अन्य भत्तों का मांग पत्र जमा करने में जुटे हैं। शिक्षकों को रिलीव होकर कॉलेज में कार्यभार ग्रहण कर एक अप्रैल से नवीन प्रवेश के साथ शिक्षण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में जाएंगी कॉपियां
दोनों केंद्रों पर आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद सचिव को सूचना भेजते हुए कड़ी सुरक्षा में कॉपी क्षेत्रीय कार्यालय भेजने की जिम्मेदारी मूल्यांकन केंद्र प्रभारी को दी गई है।
- रीता सिंह, डीआईओएस अमेठी