{"_id":"666cba2005edb5a3aa028d34","slug":"ensure-care-of-the-planted-saplings-dm-amethi-news-c-96-1-ame1002-120420-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगाए गए पौधे की देखभाल सुनिश्चित करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगाए गए पौधे की देखभाल सुनिश्चित करें : डीएम
Sat, 15 Jun 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन को लेकर आगामी वर्षा काल में 43.64 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के साथ अन्य विभाग भूमि चयन कर गड्ढा खोदाई के साथ अन्य तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं। डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर अफसरों को वर्षाकॉल में लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण की तैयारियां पूरी करने को कहा है।
वन विभाग के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पौध रोपण को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसको लेकर डीएम निशा अनंत ने अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि पौध रोपण के दौरान विभागों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएं। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।