फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   English and Maths questions confused me.

Amethi News: अंग्रेजी व गणित के प्रश्नों ने उलझाया

Tue, 24 Feb 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
English and Maths questions confused me.
गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन विद्यार्थियों के चेहरों पर राहत और चिंता दोनों के भाव दिखे। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को मिला-जुला बताया। कई विद्यार्थियों ने कहा कि व्याकरण और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों ने अपेक्षा से अधिक समय लिया।
विज्ञापन



गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी संजय कुमार ने बताया कि अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में गद्यांश प्रश्न सरल था, लेकिन व्याकरण के प्रश्नों ने उलझन बढ़ाई। समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती रहा। रश्मि कनौजिया ने कहा कि बहुविकल्पीय प्रश्न आसान थे, पर लंबे उत्तर लिखने में दिक्कत हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा के बाद भी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन



शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज की विद्यार्थी करिश्मा बानो ने बताया कि जीव विज्ञान का पेपर तैयारी के अनुरूप रहा, लेकिन कुछ प्रश्न सोचने पर मजबूर करने वाले थे। गणित के परीक्षार्थियों ने सूत्र आधारित सवालों को समयसाध्य बताया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक भी बच्चों का इंतजार करते नजर आए। परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और अगली परीक्षा की तैयारी में जुटने की बात कही। कुल मिलाकर विद्यार्थियों ने पेपर को संतुलित बताया, हालांकि कुछ प्रश्नों ने उनको परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर जीव विज्ञान की हुई परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन 85 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी में 25,124 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 23,967 उपस्थित रहे। इंटर के व्यावसायिक वर्ग में 375 में 363 परीक्षार्थी शामिल हुए।

दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान और गणित में 9,366 में से 8,956 उपस्थित रहे। हाईस्कूल खुदरा व्यापार विषय की परीक्षा भी बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि कहीं से अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed