फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Engineer Allegedly Held Hostage in Payment Dispute

Amethi News: भुगतान विवाद में इंजीनियर को बंधक बनाने का आरोप

Sat, 23 May 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 23 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Engineer Allegedly Held Hostage in Payment Dispute
अमेठी। रिंग रोड फेस-2 निर्माण परियोजना में कार्यरत इंजीनियर दीपक पांडेय को भुगतान विवाद में तीन दिनों तक बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने इंजीनियर और ठेकेदार को कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन



जौनपुर निवासी दीपक पांडेय विशेषरगंज मार्ग बाईपास स्थित रिंग रोड फेस-2 परियोजना में इंजीनियर हैं। उनका आरोप है कि परियोजना में मशीन उपलब्ध कराने वाले एक ठेकेदार का कंपनी पर भुगतान बकाया था। इसी विवाद में बुधवार को उन्हें अपने साथ ले जाया गया। दीपक का कहना है कि तीन दिनों तक उन्हें कहीं आने-जाने और किसी से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई। दो दिन तक संपर्क न होने पर परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन



बड़े भाई महेश पांडेय ने लखनऊ स्थित एडीजी कार्यालय में शिकायत की। पिता शीतला प्रसाद भी कोतवाली पहुंचे और बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कुछ घंटे में इंजीनियर तथा ठेकेदार को कोतवाली ले आई। दीपक ने बताया कि ठेकेदार का अधिकांश भुगतान हो चुका था। बाकी रकम के लिए कंपनी ने समय मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि परियोजना में क्रेन लगाने वाले व्यक्ति का करीब 3.85 लाख रुपये भुगतान बाकी था। उसे आशंका थी कि भुगतान बिना कंपनी चली जाएगी। प्रथमदृष्टया अपहरण जैसी बात सामने नहीं आई है। सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

मामले के बाद कोतवाली परिसर में दिनभर हलचल बनी रही। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश चलती रही। देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed