{"_id":"66ef466a535cbe7ac20c17a6","slug":"encroachment-removed-from-pond-land-amethi-news-c-96-1-ame1002-126080-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तालाब की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तालाब की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
Sun, 22 Sep 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने के शाहपुर रेशी गांव को छावनी में तब्दील करते हुए कोर्ट के आदेश पर तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। स्थानीय निवासी इंद्र कुमार पाठक ने तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने 23 जुलाई को तालाब की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाने का आदेश दिया था।
शनिवार को नायब तहसीलदार अनुश्री की अगुवाई में दो राजस्व निरीक्षक व आठ लेखपाल की टीम पीएसी व स्थानीय थाने की फोर्स संग गांव पहुंची। भूमि की पैमाइश करने के बाद तालाब की भूमि पर बने मकान को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स मौजूद थी। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने कोर्ट के आदेश पर तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाया है।