फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Employees took oath of national unity

Amethi News: कर्मचारियों ने ली राष्ट्र की एकता की शपथ

Wed, 27 Nov 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Employees took oath of national unity
अमेठी सिटी। जिले में मंगलवार को संविधान दिवस पर सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों व कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। राजनीतिक दलों ने भी संविधान दिवस मनाया। लोगाें ने राष्ट्रीय प्रतीकों और संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ ली।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम निशा अनंत ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान के सम्मान की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें। एसपी अनूप सिंह ने कार्यालय व थानों में प्रभारियों ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त विकास भवन सहित सभी तहसीलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों में भी संविधान की उद्देशिका का पाठ हुआ।
विज्ञापन



इस दौरान लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। स्कूलों व कॉलेजों में संविधान दिवस पर प्रतियोगिताएं हुईं। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम अर्पित गुप्ता, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





कांग्रेस संविधान रक्षक अभियान का शुभांरभ
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 60 दिन का कांग्रेस संविधान रक्षक अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 26 जनवरी को समाप्त होगा। प्रदेश महामंत्री योगेंद्र मिश्र ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा संविधान में अंतर्निहित मूल्यों के लिए खड़ी रही है। 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान पांच प्रमुख विषयों पर होगा। इस अभियान को शहर, नगर, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और ग्राम सभा स्तर की इकाइयों, फ्रंटल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों को संगठित कर रैलियों, घर-घर संपर्क के माध्यम से आम जनमानस के प्रतिनिधित्व के साथ प्रारंभ करना है। विशेष रूप से एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, विमुक्त जनजातियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के हितों को उजागर करना है। कार्यक्रम में परमानंद मिश्र, प्रवक्ता अनिल सिंह, अर्जुन पासी, रजवाड़ी प्रसाद, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, सुनील सिंह, रामबरन कश्यप, वीरेंद्र मिश्र, माता प्रसाद आदि मौजूद रहे।




संविधान का पालन सबकी नैतिक जिम्मेदारी
अमेठी सिटी। गौरीगंज में भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र की मौजूदगी में गोष्ठी हुई। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान पर चर्चा हुई। संविधान की उद्देशिका का पाठ करते हुए सभी को शपथ दिलाई गई। कहा गया कि संविधान का पालन करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, अजय सिंह, अवधेश सिंह, केशव सिंह व सुधांशु शुक्ल सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।




लोगों को बताया संविधान का महत्व
जामो/भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के महापुर में स्थित आंबेडकर पार्क परिसर में मंगलवार को आंबेडकर समाज समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। इसकी अगुवाई ग्राम प्रधान भोएं श्रीराम बौरासी ने की। इस मौके पर अर्जुन दास, हंसराज यादव, राकेश कुमार, रामदीन, चंद्र प्रकाश, छिटई राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, भादर के डीपीएस डीएलएड संस्थान रामगंज के अध्यक्ष शरद प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्यों व अधिकारों की जानकारी दी। ग्राम प्रधान छीड़ा विनोद कनौजिया ने ग्रामीणों के संग पंचायत सचिवालय पर बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर लोगों को संविधान का महत्व बताया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान आसल फाउंडेशन दहियावां के अध्यक्ष राजेश सिंह ने पीपरपुर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर देश की एकता व अखंडता को कायम रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed