{"_id":"6ac93a624e8b2eb44d030b88","slug":"employees-adamant-on-work-boycott-amethi-news-c-96-1-ame1016-177678-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कार्य बहिष्कार पर अड़े कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कार्य बहिष्कार पर अड़े कर्मचारी
Sat, 10 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय गौरीगंज में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के संव
जगदीशपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों के निस्तारण के लिए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सीएचसी में नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। मांगों का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने 10 वर्षों से लंबित वेतन पुनरीक्षण और सात वर्ष से अधिक सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को वरिष्ठता का लाभ देने की मांग की। इसके अलावा लैपटॉप उपलब्ध कराने, फील्ड विजिट के लिए पीओएल की व्यवस्था करने, तीन वर्षों से लंबित पीओएल भुगतान का निस्तारण करने और एफटीए की राशि बढ़ाने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगें लंबित होने के कारण उन्हें कार्य बहिष्कार करना पड़ रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। इस मौके पर अनिल मिश्रा, विकास नाग, दिलीप पांडेय, विजय प्रताप सिंह, विजय कुमार, शाहरुख खान, सुनील सिंह, सुनील कुमार सिंह (वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक), कार्तिकेय मिश्रा, पूनम यादव, और सबीना बानो मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 12 अक्तूबर तक आंदोलन जारी रहेगा।