फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electronic sanitary vending machine will be installed in higher schools

उच्च प्राथमिक स्कूलों में लगेंगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें

Sun, 04 Sep 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electronic sanitary vending machine will be installed in higher schools
गौरीगंज (अमेठी)। स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखने व छात्राओं की सुविधा के लिए उच्च प्राथमिक स्कूलों में इलेक्ट्रॉनिक इन्सीनरेटर वेडिंग मशीन (सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन) स्थापित की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में 118 उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन किया गया है। प्रति स्कूल 13,900 रुपये से जेम पोर्टल के माध्यम से मशीन क्रय कर स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए इलेक्ट्रॉनिक इन्सीनरेटर वेडिंग मशीन की स्थापना होगी। मशीन स्थापित होने के बाद छात्राओं की ओर से प्रयुक्त पैड का निस्तारण आसानी से हो सकेगा। पैड निस्तारण में सुविधा मिलेगी तो उन्हें पैड का प्रयोग करने में झिझक नहीं होगी। परिसर को साफ-सुथरा बनाने के लिए पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

प्रस्ताव मिलने के बाद शासन ने पहले चरण में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 88 तो 2022-23 में 30 उच्च प्राथमिक स्कूल में इलेक्ट्रॉनिक इन्सीनरेटर वेंडिंग मशीन की स्थापना को मंजूर प्रदान की है। मंजूरी के बाद प्रति स्कूल 13,900 धनराशि अवमुक्त की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग जेम पोर्टल से वेंडिंग मशीन क्रय कर नियमानुसार स्कूल में स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रभाकर मिश्र ने बताया कि 118 उच्च प्राथमिक स्कूल में इलेक्ट्रॉनिक इन्सीनरेटर वेडिंग मशीन स्थापना के लिए धनराशि मिल गई है। जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन मिलने के बाद जेम पोर्टल से मशीन क्रय कर अवमुक्त धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed