Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity workers protested against layoffs

Amethi News: बिजली कर्मियों ने छंटनी के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 03 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protested against layoffs
अमेठी ​स्थित उपखंड कार्यालय पर धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग संविदा कर्मी। संगठन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग के 55 वर्ष आयु वर्ग कर्मियों की छंटनी, दो माह का वेतन भुगतान किए जाने, सुरक्षा उपकरण आदि की मांगों को लेकर कर्मी आंदोलित हैं। अब तक जिले में करीब 200 कर्मियों की छंटनी हुई है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो सभी कर्मचारी सामूहिक कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश निविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला इकाई के बैनर तले आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले में कुल 686 आउटसोर्सिंग कर्मी कार्यरत थे, जिनमें से अब तक करीब 200 कर्मियों की छंटनी कर दी गई है। इसको लेकर कर्मियों में आक्रोश है। जिले के उपखंड अधिकारी कार्यालय अमेठी, गौरीगंज, भेटुआ, तिलोई, जगदीशपुर, जायस, जामों, मुसाफिखाना में कर्मियों का प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार को कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन



अमेठी उपखंड कार्यालय पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल संगठन के जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मियों के सामने भरण पोषण का संकट आ गया है। कर्मियों को बगैर सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए काम लिया जा रहा है। जिले में 200 कर्मियों की छंटनी हुई है। बताया कि जिले में चार मई तक प्रदर्शन चलेगा। इसके बाद पांच को अयोध्या और छह मई को लखनऊ में प्रदर्शन होगा। बताया कि छह मई को लखनऊ में पांच बजे तक अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो सामूहिक रूप से कर्मी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। वहीं, जगदीशपुर के थोरी पावर हाउस पर आउट सोर्सिंग कर्मी सत्याग्रह करते दिखे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed