फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity supply disrupted for 24 hours, 15 thousand people facing problems

Amethi News: 24 घंटे बाधित रही बिजली, 15 हजार लोगों को परेशानी

Sun, 27 Jul 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for 24 hours, 15 thousand people facing problems
विद्युत उपकेंद्र पीठीपुर में लाइन की मरम्मत करते कर्मी। 
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट बना हुआ है। लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं। सेमरौता के इन्हौना फीडर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 24 घंटे आपूर्ति ठप रही। इस बीच करीब आठ गांवों के 15 हजार से अधिक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इस दौरान सेमरौता विद्युत उपकेंद्र के इन्हौना फीडर के दांदूपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया, जिसके कारण इस फीडर के गांव गौड़ा, सीतापुर, पुरवा, गंगानगर, जमुली, पूरे बाबा गंगा दास, पूरे बैशन, पूरे नया सहित अन्य गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद कर्मियों ने लाइन मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

इस दौरान इन गांवों के करीब 15 हजार से अधिक लोगों को 24 घंटे तक बिजली की समस्या को झेलना पड़ा। लोग इस उमसभरी गर्मी में हवा-पानी को तरस गए। लोगों के घरों में इन्वर्टर भी बंद हो गए। लोगों को दूसरे गांव में जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ा। पवन कुमार साहू, मोहम्मद इकबाल, देशराज सहित अन्य लोगों ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने से रतजगा करना पड़ा। व्यापार पर भी असर पड़ा है। जेई अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि लाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed