{"_id":"662826ccc47d47f4640c6394","slug":"electricity-is-being-disrupted-for-six-hours-every-day-amethi-news-c-96-1-gon1004-117403-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोज छह घंटे तक बाधित हो रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोज छह घंटे तक बाधित हो रही बिजली
Wed, 24 Apr 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तेज गर्मी के साथ बिजली की कटौती ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोज पांच से छह घंटे तक दिन में बिजली कटौती की जा रही है। लोगों को दिन में भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम का कहना है कि गेहूं की फसल खेत में होने से तेज हवा के बीच चिंगारी आदि फैलने की संभावना है। जिससे दिन के समय सुबह 10 से चार बजे तक आपूर्ति रोकी जा रही है।
जिला मुख्यालय गौरीगंज शहरी क्षेत्र में सोमवार को करीब एक घंटे तक कटौती की गई। शाहगढ़ के पनियार पावर हाउस के जेई अशोक पाल ने बताया कि अमेयमाफी, पनियार, करैया, सरुवांवा में कुल 11 हजार कनेक्शनधारी हैं। सुबह 10 बजे से चार तीन चार बजे तक लाइट कटौती हो रही है, जिसे अगले तीन दिनों तक जारी रखा जाएगा, इसके बाद सामान्य रूप से आपूर्ति की जाएगी।
रग्घू शुकुल गांव में 17 घंटे की कटौती से परेशानी
बाजार शुकुल। ग्राम पूरे रग्घू शुकुल में आए दिन बिजली कटौती की शिकायत ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीण शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद कई घंटे तक स्थिति बहाल नहीं होने पर पावर हाउस भी शिकायत करने के लिए गए, जहां कोई नहीं मिला। आनलाइन शिकायत करने के बाद मंगलवार सुबह 10 बजे लाइनमैन ने समस्या का समाधान किया। बताया कि करीब 17 घंटे तक कटौती रही।