फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electrician beaten up, colleagues warned to stop work

Amethi News: बिजली कर्मी को पीटा, सहकर्मियों ने काम बंद करने की दी चेतावनी

Sat, 11 May 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Electrician beaten up, colleagues warned to stop work
 थाने में ​शिकायत के बाद लौटते बिजली कर्मी
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पीठीपुर स्थित बिजली उपकेंद्र में तैनात एक कर्मी की घरेलू बिजली ठीक करने के मामले को लेकर पिटाई कर दी गई। जिससे सहकर्मियों में आक्रोश है। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। कर्मियों ने कार्रवाई न होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गांव पीठीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र में तैनात विद्युत कर्मी राजेन्द्र प्रसाद शुक्रवार करीब 11 बजे पावर हाउस के पास हाईटेंशन लाइन की मरम्मत करवा रहा था। तभी राजू का पुरवा मजरे नरैनी गांव से उसके मोबाइल पर एक फोन आया। इसमें घरेलू बिजली ठीक करने की बात कही। बताया कि वह मेंटेनेंस के कार्य में लगा है। कार्य खत्म होने पर समस्या का समाधान करेगा। इसके बाद दो-तीन बार और फोन आया लेकिन, काम में व्यस्त होने के कारण फोन रिसीव नहीं कर सका।
विज्ञापन

जहां पर वह काम करा रहा था, वहां पहुंचे लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। विद्युत कर्मी ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। विद्युत उपकेंद्र के अन्य कर्मी पीड़ित साथी के साथ कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ और विद्युत उपकेंद्र के जेई भी थाने पहुंचे। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने कार्रवाई नहीं होने की दशा में काम बंद करने की चेतावनी दी है।

जेई पंकज सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मी राजेंद्र प्रसाद के साथ मारपीट की घटना की गई है। जिससे विद्युत कर्मी आक्रोशित हैं। थाने में विद्युत कर्मी ने तहरीर दी है। अधिकारियों ने कार्रवाई का अभी आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को कल बुलाया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed