फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   election polling center amethi

Amethi News: प्रशासन के लिए चुनौती होंगे जायस के दो मतदान केंद्र

Wed, 12 Apr 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
election polling center amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद, जायस के दो मतदान केंद्रों (मलिक मोहम्मद भारती इंटर कॉलेज व कंपोजिट स्कूल, सैदाना) पर शांतिपूर्ण चुनाव करा पाना प्रशासन के लिए चुनौती होगा। प्रशासन की योजना इन दोनों केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने की है।जिले में निकायों की संख्या चार है। इनमें दो नगर पालिका परिषद (गौरीगंज व जायस) तो दो नगर पंचायत (अमेठी व मुसाफिरखाना) हैं। चारों नगर पंचायतों में कुल 72 वार्ड हैं जहां शांति पूर्ण मतदान के लिए 31 मतदान केंद्र व 85 मतदेय स्थल हैं। नगर पालिका परिषद, जायस में कुल सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कंपोजिट विद्यालय सैदाना व मलिक मोहम्मद भारती इंटर कॉलेज मतदान केंद्र को अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

जायस के इन दोनों मतदान केंद्रों पर बूथों की संख्या 10 है। इन बूथों पर प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने के साथ डराने धमकाने का प्रयास करते हैं। इसके चलते तकरीबन चुनाव में इन बूथों पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दोनों मतदान केंद्रों की इस स्थिति को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की जा रही है। मतदान केंद्र पर वोटर पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से अपना वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम होंगे। इन दो केंद्रों के अलावा चारों निकायों के पांच मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील व 13 को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जायस के विवादित मतदान केंद्रों के नाम
नगर पालिका जायस में कुल सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कंपोजिट विद्यालय सैदाना व मलिक मोहम्मद इंटर कॉलेज मतदान केंद्र को अति संवेदनशील प्लस, नया प्राथमिक विद्यालय मौलवी खुर्द व प्राथमिक विद्यालय जायस को संवेदनशील, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व जूनियर हाईस्कूल जायस को अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है।

इनसेट
ब्लॉक संसाधन केंद्र, गौरीगंज अतिसंवेदनशील
नगर पालिका गौरीगंज में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीजीआईसी मतदान केंद्र को संवेदनशील व प्राथमिक विद्यालय पचेहरी, प्राथमिक विद्यालय कटरा लालगंज, बलीपुर खुर्दवा व ब्लॉक संसाधन केंद्र गौरीगंज को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
इनसेट
नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना
नगर पंचायत अमेठी में कुल छह मतदान केंद्रों के सापेक्ष संस्कृत पाठशाला, कन्या पाठशाला व जूनियर हाईस्कूल को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में सभी पांच मतदान केंद्र विवादित चिन्हित हुए हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरखाना, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम व प्राथमिक विद्यालय भनौली को अति संवेदनशील, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज व सामुदायिक विकास कार्यालय मुसाफिरखाना को संवेदनशील घोषित किया गया है।

वर्जन
शांति पूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश
सभी निकायों में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर तैयारी की जा रही है। विवादित मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में फोर्स लगाकर शांतिपूर्ण चुनाव कराया जाएगा।
अजित कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed