{"_id":"6aee1c37ad2a707fd70e76d7","slug":"elders-committee-constituted-to-conduct-elections-amethi-news-c-96-1-ame1002-179947-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमेटी गठित
Fri, 06 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सेंट्रल बार एसोसिएशन अमेठी के आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष पृथ्वीराज मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में अधिवक्ता जगन्नाथ तिवारी को एल्डर्स कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। श्रीराम सरोज, पवन कुमार सिंह, अमर बहादुर सिंह और राकेश सिंह चौहान को कमेटी का सदस्य नामित किया गया। संजय सिंह को सहयोगी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अमर बहादुर सिंह को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में सदस्यता अभियान की तिथि भी निर्धारित की गई। अभियान सात नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए सदस्यता शुल्क 120 रुपये तय किया गया है। इस मौके पर महामंत्री संतोष शुक्ला, सूर्य प्रकाश तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, मोहम्मद इस्लाम सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।