फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elders clash over children's dispute, fight, case against three

Amethi News: बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, मारपीट, तीन पर केस

Thu, 25 Apr 2024 06:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 25 Apr 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Elders clash over children's dispute, fight, case against three
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के हाजीगंज गांव में मंगलवार की रात बरात देखने गए बच्चों में झगड़ा हो गया। बच्चों के झगड़े को लेकर एक पक्ष ने दूसरे के घर पहुंच कर हमला कर दिया। हमले में महिलाओं सहित कई लोग जख्मी हो गए। पीड़ित ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के हाजीगंज मजरा मोहिउददीनपुर गांव निवासी राम स्वरूप निषाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव में शिव लल्लन के यहां मंगलवार की रात बरात आयी थी। जिसमें घर से दो बच्चे और मेरे भाई जगराम का छह वर्षीय पुत्र निखिल बरात देखने गए थे। वहां पर गांव के ही एक लड़के से विवाद हो गया। गांव वालों ने बीच बराव कर दोनों को अलग कर दिया था। दोनों अपने बच्चे को लेकर घर वापस चले गए।
विज्ञापन


रामस्वरूप का आरोप है कि इसी बात पर गांव के तीन लोग उसके घर लोहे की छड़ लेकर पहुंच गए। घर पर पहुंचे विपक्षी लोग गालीगलौज करना शुरू कर दिए। विरोध करने पर उसे मारने लगे। विपक्षी लोगों से बचाव में आई उसकी पत्नी रेखा, पुत्र जितेंद्र, मां रानी की भी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची भाभी पियारी को भी हमलावरों ने चोटिल कर दिया। मां के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed