फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly man dies in collision between bikes

Amethi News: बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत

Mon, 17 Jun 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 17 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in collision between bikes
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने से गुजरने वाली जायस मार्ग पर रविवार की देरशाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि साथ सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार घायल होने के बाद भी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाने के कपूरीपुर गांव निवासी रामहरख यादव (75) रविवार गांव के ही जमुना प्रसाद की बाइक से किसी काम सिलसिले में जाफरगंज बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में जगदीशपुर-जायस मार्ग स्थित मौरंग मंडी के पास सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लेकिन दूसरी बाइक सवार घायल होने के बाद भी मौके से बाइक समेत फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने रामहरख यादव को मृत घोषित करते हुए जमुना प्रसाद को भर्ती कर उपचार करना शुरू कर दिया। अस्पताल के मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की सूचना परिजनों को दी। रामहरख यादव की मौत के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामहरख बाइक पर पीछे बैठे थे। बाइक चालक जमुना ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed