{"_id":"6635431616a8bdc622048bc4","slug":"eight-samples-collected-to-test-ethylene-oxide-in-spices-amethi-news-c-96-1-gon1004-118004-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच के लिए एकत्रित किए आठ नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच के लिए एकत्रित किए आठ नमूने
Sat, 04 May 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 04 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। देश के दो प्रमुख खाद्य मसालों में एथिलीन ऑक्साइड कीटनाशक की मात्रा अधिक होने के चलते इन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिले से उत्पादित तीन मसाला उत्पादन इकाइयों से कुल आठ नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिया गया है। जिले में मसाला बनाने वाली बड़ी कंपनियां हैं। मसाला उत्पादन इकाइयों से उनका सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजने का निर्देश खाद्य सुरक्षा विभाग को मिला है। हांगकांग व सिंगापुर में मसालों पर अंगुली उठने के बाद भारतीयों की सेहत का ख्याल रखते हुए एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा की जांच की जानी है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा ने बताया कि अमेठी में उत्पादन करने वाली दो इकाइयों, बादेराय व बस्तीदेई से एक-एक निर्माण इकाई से कुल आठ नमूने भरे गए हैं। जांच के लिए देश की बड़ी प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है। नमूना एकत्र करने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, सिद्धार्थ कुमार, रमा शंकर पटेल, रश्मि प्रभा आदि मौजूद रहे।
बताया कि मसालों के उत्पादन के दौरान जो पेस्टीसाइड प्रयोग किए जाते हैं, उनका असर कुछ मात्रा में तैयार फसल पर भी रह जाता है। यही कारण है कि जैविक खेती की मांग बढ़ रही है।