फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eight people found Corona positive in Amethi

अमेठी में आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 05 Nov 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Eight people found Corona positive in Amethi
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। बुधवार रात आई 1,697 सैंपलों की रिपोर्ट में 1,689 निगेटिव तो आठ पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की कोशिश व जागरूकता के बाद जिले में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ने लगी है। दो व चार नवंबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिड टेस्ट विधि से 1,697 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में गौरीगंज में संचालित एक रेस्टोटेंट के साथ ही तिलोई ब्लॉक के एक होटल का कर्मी तो जामो, तिलोई, जगदीशपुर, भेटुआ व सिंहपुर के अलग-अलग गांव के एक-एक स्थानीय नागरिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में 1,689 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने पहले से गठित टीमों को सक्रिय करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग तथा प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर करते हुए संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है। कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 2,945 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,790 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 27 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 128 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed