{"_id":"5ed1286a8ebc3e9033370b13","slug":"eight-more-won-the-battle-with-corona-amethi-news-lko5236130128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ और कोरोना संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ और कोरोना संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लॉकडाउन में कोरोना संक्रमित मरीजों के हर रोज मिलने के बीच जिला प्रशासन के लिए शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट राहत वाली रही। रिपोर्ट में आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी को लेवल-वन अस्पताल से डिस्चार्ज कर होम क्वांरटीन कर दिया गया। शुक्रवार तक जिले में कोरोना वायरस से 26 मरीजों ने जंग जीती तो एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर जिले में 63 हो गई।
पांच मई के बाद प्रतिदिन मिले रहे कोरोना संक्रमित मरीजों से परेशान जिला प्रशासन अब मरीजों के सही होने पर राहत की सांस ले रहा है। बीते 15 मई को गैर प्रांत से आए अमेठी तहसील के आवास विकास कालोनी के दो, गोपालपुर व पूरे बनी बल्देव कोहरा के एक-एक, गौरीगंज तहसील के असैदापुर, पूरे गौतम लुगरी तथा झलही बहोरिकपुर के एक-एक और मुसाफिरखाना के पिंडारा करनाई गांव पहुंचे एक प्रवासी श्रमिक जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
संक्रमितों को इलाज के लिए बाराबंकी स्थित लेवल-वन अस्पताल में भर्तची किया गया था। इलाज के बाद शुक्रवार को आठों ने कोरोना से जंग जीत ली। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में सभी के कोरोना निगेटिव होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
इनके निगरानी की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत में गठित समिति को देेते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में अब तक कुल 89 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 26 सही हो गए हैं।
शुक्रवार सुबह तक जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 63 हो गई। डीएम ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करते हुए स्वयं के साथ परिवार व समाज को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने में सहयोग देने की अपील की है।