फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eight more suspected dengue patients found, 396 sick with fever

Amethi News: डेंगू के आठ संदिग्ध मरीज और मिले, बुखार से 396 बीमार

Sun, 22 Oct 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Eight more suspected dengue patients found, 396 sick with fever
अमेठी। जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शनिवार को डेंगू के आठ संदिग्ध मरीज और मिले हैं, एलाइजा जांच के लिए इनका सैंपल भेजा गया है। ओपीडी में पहुंचे मरीजों में 396 बुखार पीड़ित मिले हैं।मौसम की मार लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। जिसमें अमेठी के 3, जगदीशपुर, संग्रामपुर, सिंहपुर, भेटुआ व गौरीगंज में एक-एक मामले हैं।
विज्ञापन

बुखार से ग्रसित 30 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ गांवों में साफ-सफाई व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 795 मरीजों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सकों द्वारा परीक्षण करने पर 396 लोग बुखार पीड़ित मिले। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा का ध्यान रखने के लिए सभी संबंधितों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने बढ़ाई परेशानी
जिला अस्पताल में शनिवार को वार्ड से लेकर ओपीडी तक भीड़ रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। दवा से लेकर डॉक्टर दिखाने तक में कतार दिखी।

उधर, बुखार से ग्रसित बीमारियों को लेकर गांव-गांव दस्तक अभियान चलाया। इसको लेकर गांव-गांव स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर लोगों को बुखार से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed