फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   eight arrest

लॉकडाउन उल्लंघन में आठ लोग गिरफ्तार

Sat, 02 May 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
eight arrest
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में अमेठी व शिवरतनगंज पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ उल्लंघन समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर देर शाम निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस जहां हर रोज शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है वहीं जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री भी मुहैया करा रही है। यही नहीं संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बावजूद इसके कई लोग कोरोना जैसी महामारी को नजर अंदाज करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों अफसरों से सड़क पर निकलने वालों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। अफसरों के निर्देश तथा अपील के बावजूद घरों से बाहर निकलने वालों पर पुलिस केस दर्ज कर लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलकर घूम रहे पांच लोगों को अमेठी पुलिस ने तो तीन लोगों को शिवरतनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार हुए लोगों को थाने लाकर उनके खिलाफ उल्लंघन समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद देर शाम पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर जमानत देते हुए घर भेज दिया।

यह चढ़े पुलिस के हत्थे
अमेठी पुलिस ने गोलू कश्यप, समर बहादुर यादव, करुणा शंकर तिवारी, दिनेश कुमार व हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। शिवरतनगंज पुलिस ने अहोरवा भवानी गांव निवासी मदनलाल, सूरज कुमार तथा दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed