फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   eight arrest

लॉकडाउन उल्लंघन पर आठ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
eight arrest
गौरीगंज/अमेठी। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घर से बाहर निकलकर टहलना शनिवार को आठ लोगों को भारी पड़ा। क्षेत्र भ्रमण पर निकले अमेठी सीओ पीयूषकांत राय ने समूह बनाकर टहल रहे बरियापुर निवासी स्वामी नाथ, हथकिला निवासी अशोक शुक्ल, सरवनपुर निवासी रामशिरोमणि तिवारी व रमेश तथा भरेथा निवासी रिंकू व अर्जुन को गिरफ्तार कर उनका चालान कोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन

इसी तरह जायस थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने पूरे राजा मजरे वादराय निवासी अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर उनका चालान कोर्ट भेज दिया। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कादूनाला के पास झाड़-फूंक के नाम पर भीड़ एकत्र करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने थाना क्षेत्र के सरैया मजरे टांडा निवासी मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से भागने पर केस दर्ज
अमेठी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार फरीदाबाद में रहकर नौकरी करता था। प्रदीप घोषित लॉकडाउन के दौरान 30 मार्च को गांव पहुंचा था। गैर प्रांत व जिले से आने वाले को संभावित कोरोना वायरस कैरियर मानते हुए जिला प्रशासन क्वारंटीन कर रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रदीप को गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल भवन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।

बृहस्पतिवार रात प्रदीप क्वारंटाइन सेंटर से छुपकर निकल अपने घर चला गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। शिकायत पर सक्रिय एसडीएम योगेंद्र सिंह के निर्देश पर लेखपाल राम सरन ने मामले की जांच करते हुए प्रदीप के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। सीओ पीयूषकांत राय ने प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed