{"_id":"608999c68ebc3ebcc434ebd7","slug":"eight-accused-arrested-for-robbing-the-ballot-box-amethi-news-lko5761014144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटिका लूटने के आठ आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटिका लूटने के आठ आरोपी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मतदान के दिन बूथ पर तैनात कार्मियों से मारपीट कर मतपेटिका व मतपत्र लूट की घटना का बुधवार को पुलिस ने अनावरण कर दिया। मुखबिर की सूचना पर गोरियाबाद नहर के पास आरोपियों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर मतपेटिका व मतपत्र बरामद हुआ। मतपेटिका बरामद होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
जामो थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे चितई मतदेय स्थल के बूथ नंबर 89 पर 26 अप्रैल को मतदान कार्मिकों की पिटाई कर मतपेटिका व मतपत्र लूट लिया गया था। घटना के बाद पीठासीन मनोज कुमार शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पद प्रत्याशी सुषमा जायसवाल उनके पति बाबूलाल समेत पांच नामजद व करीब 100 अज्ञात के खिलाफ मतपेटी में स्याही डालने तथा मतपेटी लूटने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद सक्रिय पुलिस ने बुधवार को गोरियाबाद नहर के पास संदिग्ध दशा में खड़े आठ लोगों को धर-दबोचा।
पकड़े गए संदिग्धों की पहचान थाने के धरेश गिरी मठिया गांव निवासी राजेश कुमार, सुषमा देवी, बाबूलाल, राधेश्याम सरोज, आशीष कुमार, राम नरेश, मो. कासिम तथा राम सुमति के रूप में हुई। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में 26 अप्रैल को मतपेटिका लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक अदद लूटी गई मतपेटिका, आठ अदद मतपत्र व प्लास्टिक डिब्बे में अधजला व जले हुए मतपत्र बरामद किया। मतपेटिका व मतपत्र बरामद होने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।