{"_id":"69f64b0a6206bc58b30bbee4","slug":"e-rickshaw-hit-by-truck-driver-dies-amethi-news-c-96-1-ame1019-164821-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक की चपेट में आया ई रिक्शा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक की चपेट में आया ई रिक्शा, चालक की मौत
Sun, 03 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 03 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना। दीवानी के पास हड़गड़वा मोड़ पर शनिवार को ट्रक की चपेट में ई रिक्शा आ गया। हादसे में पूरे विश्राम राय मजरे रंजीतपुर निवासी ई रिक्शा चालक संजय कुमार (40) की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुरजीत कुमार ने बताया कि उनके भाई संजय ई रिक्शा लेकर घर से निकले थे। दीवानी के आगे हड़गड़वा मोड़ के पास भाई का ई रिक्शा ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वहां से गुजर रहे ई रिक्शा चालक दिलीप कुमार ने भाई को सीएचसी में भर्ती कराते हुए मामले की जानकारी उन्हें दी।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भाई की हालत नाजुक देखते डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत की जानकारी पर पत्नी गायत्री बिलख रही हैं। माता जानकी बेसुध हैं। बेटे अनुज, बेटी दिव्यांशी और सौम्या का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामकेवल गमगीन हैं। इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।