फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   E-rickshaw drivers angry over increase in stand fee, stage protest

Amethi News: स्टैंड शुल्क बढ़ाने से भड़के ई रिक्शा चालक, किया प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers angry over increase in stand fee, stage protest
अमेठी शहर में विरोध प्रदर्शन करते ई रिक्शा चालक। स्रोत-आयोजक। 
अमेठी। नगर पालिका के ठेकेदार की ओर से ई रिक्शा का स्टैंड शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में चालकों ने मंगलवार सुबह चक्का जाम कर गायत्री मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बढ़े शुल्क को अवैध वसूली बताते हुए इसके विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन



शहर के ई रिक्शा चालकों ने स्टैंड शुल्क बढ़ाए जाने का जमकर विरोध किया। कहा कि उनकी ओर से प्रतिदिन 20 रुपये ठेकेदारों को दिए जा रहे थे, जबकि ऑटो चालक 30 रुपये देते थे। मंगलवार को ठेकेदार ने अचानक 10 रुपये प्रतिदिन बढ़ा कर मांगे तो सभी ने इसका विरोध किया। ई रिक्शा चालक शिवराम, शंकर, मनोज, विजय शंकर, अखिलेश पाल, मोहन यादव आदि ने दोपहर तक ई रिक्शा खड़ा कर विरोध जताया।
विज्ञापन



चालकों का कहना है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। दोपहर बाद ठेकेदार के आश्वासन के बाद ई रिक्शा चालक शांत हुए। ईओ अभिनव यादव ने बताया कि ई रिक्शा चालकों को समझा कर मामले को शांत कराया गया है। करीब 10 वर्ष बाद शुल्क बढ़ाया गया है। ई रिक्शा चालकों का शुल्क प्रतिदिन 30 रुपये निर्धारित किया गया है। इसकी सूचना पूर्व में दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed