फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   E-chaupal of Union minister engaged in four villages

चार गांवों में लगी केंद्रीय मंत्री की ई-चौपाल

Mon, 24 Aug 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
E-chaupal of Union minister engaged in four villages
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना के चलते पिछले काफी समय से अपने संसदीय क्षेत्र नहीं आ सकीं स्मृति ईरानी इन दिनों ई-चौपाल के जरिए लोगों की समस्या सुन रहीं हैं। मंत्री सोमवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के चार गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से रू-ब-रू हुईं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजना का लाभ पात्रों तक पहुुंचाने तथा योजनाओं की हकीकत परखने के लिए इन दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से ई-चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाली इस चौपाल के लिए जारी रोस्टर के क्रम मेें सोमवार को गौरीगंज तहसील के अन्नीबैजल, गोरियाबाद, मझवारा व बरौलिया गांव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, प्रसाधन, पेंशन, रोजगार समेत कई शिकायतें केंद्रीय मंत्री के सम्मुख रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की शिकायत सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने अफसरों को त्वरित निस्तारण का निर्देश देते हुए लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग करने की अपील करते हुए आपदा के समय हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार मौर्या व विषुव मिश्र के साथ सभी विभागों के जिम्मेदार अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed