{"_id":"622ccdc94375d6073e0df49f","slug":"duty-of-room-inspectors-in-board-exam-will-be-done-online-amethi-news-lko621495141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन लगेगी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन लगेगी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के साथ केंद्रों पर संसाधनों का सत्यापन किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दिया गया है। परीक्षा कक्ष की निगरानी के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती अब डीआईओएस नहीं सीधे बोर्ड कार्यालय ऑनलाइन विधि से करेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा दो शैक्षिक सत्र में प्रभावित होने के बाद वर्तमान शैक्षिक सत्र में 24 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा समय सारिणी जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देेने में जुटा है। 81 परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण, परीक्षा केंद्रों पर संसाधनों की हकीकत जांचने के साथ ही कक्ष निरीक्षक तैनाती की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
अब तक परीक्षा केंद्र पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक की ओर से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाती थी। ऐसे में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में गड़बड़ी के साथ पाल्य के ही परीक्षा कक्ष में पिता व संबंधित विषय के शिक्षक की ड्यूटी लगने से परीक्षा प्रभावित होने की शिकायत आम होती थी। ऐसे में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने नई योजना बनाई है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को इस बार और पारदर्शी कराने के लिए परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी अब ऑनलाइन विधि से लगाई जाएगी। इसके लिए जिले के राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का डाटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करते हुए सूची डीआईओएस कार्यालय भेजी जाएगी। सूची मिलने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों व शिक्षकों को उनकी ड्यूटी प्रति रिसीव कराने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग पारदर्शी ढंग से जिले में बोर्ड परीक्षा संपन्न कराएगा। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा रही है। सचिव के निर्देशानुसार जारी समय सारिणी के अनुसार जिले में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।