फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   drizzle with strong wind

Amethi News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

Sat, 04 Apr 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
drizzle with strong wind
अमेठी सिटी। जिले में शुक्रवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई, जिसके चलते गेहूं की कटाई व मड़ाई प्रभावित हो गई। देर शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही। किसान अपनी फसलों को सहेजने में जुटे रहे।
विज्ञापन



कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। किसान अपनी तैयार फसलों को जल्द से जल्द सुरक्षित घर लाने की कवायद में जुटे हैं। किसानों ने गेहूं संग तिलहनी फसलों की कटाई व मड़ाई शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। दोपहर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन



करीब एक घंटे तक हवा चलने से ट्रैक्टर से मड़ाई कर रहे किसानों को कार्य बंद करना पड़ा। किसान रामकुमार, सरवन, कप्तान, दिनेश तिवारी, सुरेश सिंह आदि ने बताया कि इस बार मौसम साथ नहीं दे रहा है। अब किसी तरह फसल पक कर तैयार हो गई है तो घर लाना मुश्किल हो रहा है। अगर तेज बारिश हुई तो पककर तैयार गेहूं की बालियां काली पड़ जाएंगी। कटाई-मड़ाई का कार्य भी प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र ने आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है। सामान्य गति से तेज पश्चिमी हवा चलने व औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।



तेज हवा के कारण आम की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान गयाप्रसाद दूबे ने बताया कि पेड़ों में लगे आम के फल गिर गए है, इससे कुछ नुकसान हुआ है। अगर यही स्थिति रही तो आम की फसल में नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed