फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Driver injured in road accident also dies

सड़क दुर्घटना में घायल चालक की भी मौत

Tue, 12 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Driver injured in road accident also dies
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई सड़क दुर्घटना में खलासी की मौके पर हुई मौत के बाद घायल चालक की भी देर रात अस्पताल में मौत हो गई। चालक व परिचालक की मौत के बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात चुनार से सरिया लादकर लखीमपुर जा रहा ट्रक कमरौली थाने के रोड नंबर चार के समीप सामने से आ रही ट्रक से टकरा गया था। दुर्घटना में लखीमपुर जा रहे ट्रक में लदी सरिया केबिन में बैठे चालक व खलासी के शरीर में घुस गई थी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से चालक व खलासी को बाहर निकाला था।
विज्ञापन

जिसमें खलासी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि चालक गंभीर रूप से घायल था। चालक को पुलिस उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। चालक की पहचान वाराणसी जिले के हंडियाडीह थानाक्षेत्र के गांव चौबेपुर के अमित पाल (25) तो खलासी की पहचान सोनभद्र जिले के नधिरा टोला सवापुर निवासी सूरज उर्फ गोलू (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक व खलासी की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की सूचना दोनों के परिवारीजनों को दी। सूचना के बाद पहुंचे ट्रक चालक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया। चालक व परिचालक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed