{"_id":"691a1ce1993c8a167706fcca","slug":"drinking-water-project-completed-villagers-hopes-unfulfilled-amethi-news-c-96-1-ame1008-152450-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेयजल परियोजना पूरी, ग्रामीणों की आस अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेयजल परियोजना पूरी, ग्रामीणों की आस अधूरी
Mon, 17 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
भादर के सिंगठी गांव में जल निगम की टंकी। संवाद
भादर। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के संचालन का दावा खोखला साबित हो रहा है। जिले की सिंगठी व घोरहा पेयजल परियोजना कागजों में पूरी होकर संचालित हो रही है। आलम यह है कि करीब 11,000 लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ज्यादातर घरों में टोंटियों में पानी नहीं आ रहा है। कई जगह पाइपलाइन अधूरी पड़ी है। लीकेज के कारण बह रहा पानी मार्ग पर भरा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं।
सिंगठी गांव में छह पुरवों के लगभग 1500 लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1.86 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी बनाई गई। योजना के तहत 300 घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य तय हुआ, अभी तक सभी घरों में कनेक्शन नहीं दिया गया। वहीं घोरहा, भादर व पश्चिमपुर के सभी पुरवों के 10,000 लोगों को नल से जल मुहैया कराने के लिए 8.94 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अभी तक सभी घरों में कनेक्शन नहीं पहुंचा। विभाग का दावा है कि दोनों परियोजनाओं से जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा हे। पाइपलाइन अधूरी पड़ी है। कुछ घरों में पानी पहुंच रहा है, लेकिन नियमित नहीं।
बोले ग्रामीण, कई स्थानों पर पाइप टूटी, नहीं लगीं टोंटियां
सिंगठी निवासी आशुतोष दुबे ने बताया कि पानी आपूर्ति का कोई समय नहीं है। ज्यादातर स्थानों पर पाइप टूटी है। टोंटी नहीं लगी है। जिससे पानी नहीं मिल पा रहा है। कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके घर के पास बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज है। पानी बह रहा है, घर के सामने कीचड़ हो गया है। पानी नहीं मिल रहा है। रिशु पांडेय ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से पाइपलाइन डालते समय इंटरलॉकिंग मार्ग ध्वस्त कर दिया गया था। जगह-जगह गड्ढे हैं। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज होने से पानी बह रहा है। भादर निवासी नीरज सिंह ने बताया कि पानी की टंकी से जलापूर्ति समय से नहीं दी जा रही है। कहीं टोंटी गायब है तो कहीं पाइपलाइन ध्वस्त है। बताया कि कई घरों में कनेक्शन नहीं दिया गया है। निर्जन स्थानों पर टोंटी लगा दी गई है। ग्रामीणों को उन टोंटियों से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए है।
विज्ञापन
जांच के बाद होगी मरम्मत
एक्सईएन अनिल कुमार राव ने बताया कि जिन स्थानों पर टोंटियां नहीं लगीं या पाइप लाइन लीकेज है, वहां की जांच कराकर मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा जहां भी मार्ग क्षतिग्रस्त है उसे दुरुस्त कराया जाएगा। सभी घरों को कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया है।