फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   down janta express remained canceled

Amethi News: निरस्त रही डाउन जनता एक्सप्रेस

Thu, 09 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
down janta express remained canceled
अमेठी सिटी। कोहरे व ठंड के बीच रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रही तो प्रयागराज पैसेंजर साढ़े पांच घंटे देरी से गौरीगंज आई। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों का भी परिचालन विलंब से हुआ। ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी की सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर देहरादून-वाराणसी के बीच डाउन में संचालित होने वाली जनता एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। इसके साथ ही मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस भी निरस्त रही। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई। ट्रैक पर लखनऊ-प्रयागराज संगम के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव संग संचालित पैसेंजर ट्रेन साढ़े पांच घंटे देरी से गौरीगंज आई।
विज्ञापन



इस ट्रेन से प्रयागराज संगम पहुंचकर गंगा स्नान व दर्शन करने वाले बार-बार ट्रेन के आगमन की जानकारी करते रहे। सबको चिंता थी कि ट्रेन के लेट होने से उन्हें अब रात ठंड में गुजारनी होगी। अन्य ट्रेनों का भी विलंब से परिचालन हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। वेटिंग हॉल में प्रतीक्षा करने की व्यवस्था संग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाया जा रहा है। अधिकांश यात्री ऑनलाइन एप की मदद से ट्रेन की स्थिति देख कर स्टेशन पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed