फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Door-to-door TB testing, campaign will run till 16

Amethi News: घर-घर टीबी की जांच, 16 तक चलेगा अभियान

Fri, 06 Sep 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door TB testing, campaign will run till 16
अमेठी सिटी। वर्ष 2025 तक टीबी के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिला स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य टीम घर-घर पहुंच कर टीबी स्क्रीनिंग का कार्य कर रही हैं। इसके लिए 1,849 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


जिले की आबादी करीब 20 लाख है। इसके सापेक्ष 20 प्रतिशत आबादी यानी 4.4 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग होनी है। इसमें विशेषकर मदरसों, ईंट भट्ठों, अनाथालय, फल मंडी, सब्जी मंडी, निर्माणाधीन भवन, घनी आबादी वाले इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग की जानी है। दो सितंबर से शुरू अभियान 16 सितंबर तक चलेगा। इसमें 1849 टीमें घर-घर भ्रमण कर टीबी रोगियों की खोज में लगी हैं। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध मरीजों के बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। टीबी संक्रमित मिलने पर मरीजों का इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन


त्वचा संबंधी परेशानी पर जांच करवाएं
कुष्ठ रोगी खोजने के लिए जिले में अभियान शुरू हो गया है। दो सितंबर से शुरू हुआ अभियान 16 सितंबर तक चलेगा। त्वचा संबंधी कोई भी परेशानी होने पर मरीजों को सीएचसी, पीएचसी पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी जाएगी। त्वचा कठोर, मोटी या सूखी होना, त्वचा पर वृद्धि, चेहरे या कान पर गांठ या सूजन कुष्ठ रोग के प्राथमिक लक्षण हो सकते हैं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि टीबी के साथ-साथ कुष्ठ रोगी खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बलभद्रपुर गांव पहुंचे सीएमओ
फोटो संख्या-18
जामो (अमेठी)। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो के बलभद्रपुर गांव सीएमओ पहुंचे। उन्होंने गांव में भ्रमण कर क्षय रोगी खोजो अभियान की हकीकत देखी। ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के साथ मौसमी बीमारी की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अस्पताल पहुंच उपचार कराने की बात कही। कहा कि अस्पताल में निशुल्क उपचार होगा। कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। उपचार से पूरी तरह सही हो जाता है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेश गुप्ता सहित स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed