{"_id":"5f43ed388ebc3e3d04403b2d","slug":"door-to-door-survey-amethi-news-lko536650544","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर-टू-डोर संदिग्ध मरीज की पहचान करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर-टू-डोर संदिग्ध मरीज की पहचान करेगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के साथ संक्रमितों की निगरानी के लिए डीएम ने सोमवार सुबह कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने फोन पर मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य व मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। डीएम ने सर्विलांस टीम को डोर-टू-डोर सर्वे कर संभावित संक्रमितों की पहचान करने के साथ संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की 24 घंटे में जांच सुनिश्चित करने तथा होम आइसोलेट मरीजों की प्रतिदिन निगरानी करने का निर्देश सीएमओ को दिया।
कोरोना संक्रमण काल में मरीजों को बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित के साथ निगरानी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार ने सोमवार सुबह सीएमओ कार्यालय व जिला अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।
डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से फोन पर बात करते हुए उनके स्वास्थ्य के साथ मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखी। मरीजों से फोन पर बात करने के बाद डीएम ने गठित सर्विलांस टीम को हाउस टू हाउस सर्वे, कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, मरीजों को बिना देरी के अस्पताल पहुंचाने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
डीएम ने जिम्मेदार अफसरों से संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की 24 घंटे में जांच कराने, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज अस्पताल में करने, होम आइसोलेट मरीजों की प्रतिदिन निगरानी कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक/नोडल अधिकारी सुधीर रूंगटा, सीएमओ डॉ आरएम श्रीवास्तव व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।