{"_id":"66db81a7dc0fb7d84f012b94","slug":"dont-be-disturbed-at-night-female-escort-will-take-you-home-amethi-news-c-96-1-ame1002-125072-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रात में न हों परेशान... महिला एस्कॉर्ट पहुंचाएंगी घर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रात में न हों परेशान... महिला एस्कॉर्ट पहुंचाएंगी घर तक
Sat, 07 Sep 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यदि आप रात 12 बजे ट्रेन से गौरीगंज, अमेठी, निहालगढ़, मुसाफिरखाना सहित जिले के किसी भी रेलवे स्टेशन पहुंची हैं...। अकेली हैं...। घर जाने में डर लग रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
पुलिस आपको घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। बस आपको डायल 112 पर कॉल करना होगा। इसके बाद पुलिस की महिला एस्काॅर्ट टीम आपके पास पहुंच जाएगी।
इस सेवा का लाभ रात 10 से सुबह छह बजे तक मिलेगा। योजना पहले से चली आ रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाएं इसका लाभ नहीं ले पा रही थीं।अब पुलिस इसका प्रचार-प्रसार कर रही है।
डायल 112 ने रात में महिला को पहुंचाया घर
अमेठी सिटी। सरायकादा निवासी श्वेता बृहस्पतिवार की भोर 3:15 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। अंधेरा होने व परिजनों का फोन रिसीव नहीं होने से वे परेशान हो गई। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। सूचना के बाद सिपाही प्रवीण कुमार यादव, महिला सिपाही सविता देवी व चालक ओम प्रकाश पहुंचे और उन्हें सकुशल घर पहुंचाया।
विज्ञापन
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कोई भी महिला पुलिस की महिला एस्काॅर्ट सेवा का लाभ उठा सकती हैं। एस्काॅर्ट टीम महिला को उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगी।