फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Do not tolerate harassment, complain to the police immediately

Amethi News: उत्पीड़न सहें नहीं, पुलिस से तत्काल करें शिकायत

Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Do not tolerate harassment, complain to the police immediately
टीकरमाफी स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के बाद सीओ मनोज कुमार
अमेठी। टीकरमाफी स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने बेझिझक सुरक्षा व सिविल परीक्षा तैयारी से जुड़े सवाल पूछे तो सीओ ने सभी के जवाब देते हुए उन्हें सुरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन



कार्यक्रम में सीओ मनोज कुमार मिश्र ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियां अब किसी भी मायने में कमजोर नहीं हैं। उन्हें चाहिए कि हर परिस्थिति का डटकर सामना करें और किसी भी तरह के उत्पीड़न को चुपचाप न सहें। पुलिस से तत्काल शिकायत करें। सीओ ने छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और पुलिस व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



उन्होंने हेलमेट पहनने, साइबर अपराध से सतर्क रहने और हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि महिलाओं के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, जहां वे अपनी बात गोपनीय रूप से रख सकती हैं। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डायल 112 की औसतन प्रतिक्रिया समय छह-सात मिनट है, जबकि शहरी क्षेत्रों में पुलिस कभी-कभी एक-दो मिनट में पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम से मिली जानकारी विद्यार्थियों को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि समाज को भी जागरूक करने में मददगार होगी। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. अब्दुल हमीद, धनंजय पांडेय, मनीष ओझा, महेंद्र पाल, विकास तिवारी, श्यामा, अरुण, सरिता अग्रहरि और जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed