फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Do not be careless in benefiting the eligibles from the scheme

पात्रों को योजना से लाभान्वित करने में न बरतें लापरवाही

Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Do not be careless in benefiting the eligibles from the scheme
28 : गौरीगंज : विकास भवन सभागार में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते ग्र्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। पचेहरी स्थित विकास भवन सभागार में शुक्रवार को पंचायतीराज विभाग के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा हुई। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने जिम्मेदारों के साथ योजना के क्रियान्वयन की हकीकत परखते हुए कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व स्वीकृति पत्र वितरित किया। मंत्री ने अफसरों को पात्रों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कौहार स्थित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ पचेहरी स्थित विकास भवन पहुंच गए। मंत्री ने सभागार में जिला स्तरीय अफसरों के साथ महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं सामुदायिक विकास योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कमियों पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। मंत्री ने पात्रों को योजना से लाभान्वित करने के साथ ही योजना के क्रियान्वयन पर पारदर्शिता बरतने को कहा। समीक्षा के बाद पीएम आवास लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी के साथ कई योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में खेल युवा कल्याण एवं पंचायतीराज विभाग राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप, राज्य मंत्री सुरेश पासी व गिरीश चंद्र यादव, बृजभूषण सिंह, डीएम अरुण कुमार व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर समेत सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed