{"_id":"60fc4ee98ebc3e586b74a3a0","slug":"dm-stopped-construction-work-going-on-against-standard-amethi-news-lko5883207128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक विहीन निर्माण से नाराज डीएम ने बंद कराया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक विहीन निर्माण से नाराज डीएम ने बंद कराया कार्य
विज्ञापन
03 : गौरीगंज : शहर के विशुनदासपुर में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवनों के निरीक्षण के दौरान कैंटीन निर्माण में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग पाए जाने पर डीएम ने तत्काल कार्य बंद करा दिया। डीएम ने एक्सईएन को प्रयुक्त हो रही निर्माण सामग्रियों की जांच कराने का निर्देश देते हुए कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई।
शहर के जामो मार्ग स्थित निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवनों का शनिवार को डीएम अरुण कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बताते चलें कि 17.77 करोड़ की लागत से कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवनों का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ निर्माण प्रखंड अयोध्या द्वितीय द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कैंटीन निर्माण में प्रयोग की जा रही सरिया निर्धारित मानक के अनुसार न मिलने पर डीएम ने तत्काल निर्माण कार्य रोकवाकर मानक विहीन लगाई गई सरिया को बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने साइड पर मौजूद जूनियर इंजीनियर सत्य प्रकाश को कड़ी फटकार लगाते हुए ठेकेदार को निर्माण कार्य गंभीरता पूर्वक करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही ईंट, सरिया, मोरंग, गिट्टी, सीमेंट, प्लास्टर आदि सामग्रियों का सैंपल लेकर जांच करने का निर्देश दिया।
डीएम ने 30 सितंबर तक कलेक्ट्रेट के ए ब्लॉक का निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह को प्रत्येक सप्ताह निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवनों के निर्माण की प्रगति का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।