{"_id":"5e482ccf8ebc3e6a907bb88b","slug":"dm-rebuked-the-sluggish-construction-of-harmony-pavilion-amethi-news-lko5087323102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भाव मंडप के सुस्त निर्माण पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भाव मंडप के सुस्त निर्माण पर डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जनपद में निर्माणाधीन परियोजना को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की कोशिश में जुटे डीएम ने शनिवार को सिहंपुर ब्लॉक के जियापुर में निर्मित सद्भाव मंडप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर भड़के डीएम ने कार्यदायी संस्था प्रभारी को फटकार लगाते हुए समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत सिंहपुर ब्लॉक के जियापुर में दो करोड़ 34 लाख रुपये से निर्माण कार्य का शनिवार को डीएम अरुण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य धीमा पाया गया। बाउंड्री निर्माण का कार्य अधूरा देख डीएम भड़क गए।
डीएम ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जूनियर इंजीनियर व ठेकेदार फटकार लगाते हुए समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री की जांच करवाने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूरा करने का निर्देश देने के साथ ही कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने की दशा में रिकवरी की चेतावनी डीएम ने दी।