फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   District-level trials for hockey and football players today.

Amethi News: हॉकी व फुटबॉल खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल आज

Tue, 29 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
District-level trials for hockey and football players today.
अमेठी। प्रदेश स्तरीय हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में जिले के इच्छुक बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय विभिन्न हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 29 सितंबर को सुबह 10 बजे स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल संबंधित प्रतियोगिता के अनुसार अयोध्या में होगा। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन 30 सितंबर को अयोध्या में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 17 अक्तूबर तक इटावा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, जूनियर बालिका हॉकी और सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन एक अक्तूबर को अयोध्या में होगा। जूनियर बालिका प्रतियोगिता चार से नौ अक्तूबर तक मऊ और सीनियर महिला प्रतियोगिता 12 से 17 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होगी। इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी जिला स्तरीय चयन ट्रायल 29 सितंबर को सुबह 10 बजे अंबेडकर स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर को दोपहर दो बजे जिला खेल कार्यालय, बाराबंकी में कराया जाएगा। प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता तीन से 10 अक्तूबर तक जौनपुर में होगी। उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों और खेल संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बालक-बालिका खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed