फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   district admin realese voter list

प्रशासन ने जारी की अनंतिम मतदता सूची

Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
district admin realese voter list
गौरीगंज (अमेठी)। एक नवंबर 2021 से शुरू हुए मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले में 39,888 नए मतदाताओं के नाम सूचीबद्ध हुए। प्रशासन ने बुधवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन कर वोटर लिस्ट सभी बूथों पर चस्पा करवा दी है। नए मतदाताओं में ज्यादा संख्या महिलाओं की है, बढ़े हुए मतदाताओं में 16 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संक्षिप्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान एक नवंबर 2021 को शुरू हुआ था। अभियान समाप्त होने के बाद बुधवार को अनंतिम मतदाता सूची सार्वजनिक की गई। एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि जारी अनंतिम सूची जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रकाशित कर दी गई है। प्रकाशन के बाद मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय के अलावा सभी राजनीतिक दलों व बीएलओ को दी गई है।
विज्ञापन

बीएलओ से कहा गया है कि वे मतदाता सूची की एक प्रति मतदान केंद्र पर चस्पा करवा दें। इसके अलावा यदि कोई उनसे मतदाताओं के बारे में जानकारी चाहता है तो उसे पूरी जानकारी दें। एडीएम ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के पहले जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 14,16,064 थी। जो अब बढ़कर 14,26,525 हो गई है। इस दौरान 39,888 नए नाम बढ़ाए व 29,427 नाम हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जिले में नाम बढ़ाने के साथ बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के नाम हटाए गए, जिनकी मौत हो चुकी है या जो कहीं और वोटर हैं। इस दौरान मिले फार्मों की फीडिंग व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद 29,427 नाम मतदाता सूची से हटाने के बाद मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया।
संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के मामले में महिलाएं पुरुषों पर भारी रहीं। इस दौरान तिलोई विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हुए नए मतदाताओं में 4758 महिलाएं व 3839 पुरुष (919 महिला अधिक) रहे। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 7049 महिलाएं व 5135 पुरुष (1914 महिला अधिक) रहे। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में 5576 महिलाएं व 4573 पुरुष (1003 महिला अधिक) रहे। अमेठी विधानसभा क्षेत्र में 4801 महिलाएं व 4141 पुरुष (660 महिला अधिक) नए वोटर बने। इस प्रकार पुरुषों से महिला वोटर्स की संख्या 4496 अधिक रही।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान समाप्त होने के बावजूद लोग मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वा या कटवा सकते हैं। इच्छुक लोग ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन विकल्प चुन सकते हैं। नामांकन के पहले तक किए जाने वाले आवेदनों की जांच के बाद जिन लोगों के नाम बढ़ाए जाएंगे, उनकी सप्लीमेंट्री सूची मतदाता सूची के साथ जोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed