फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Distribution of urea will start on committees from today

आज से समितियों पर शुरू होगा यूरिया उर्वरक वितरण

Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Distribution of urea will start on committees from today
गौरीगंज (अमेठी)। जिला प्रशासन की मांग पर मंगलवार को 1,280 एमटी यूरिया की आपूर्ति जिला मुख्यालय पर हो गई। यूरिया की आपूर्ति मिलने के बाद साधन सहकारी समिति व बिक्री केंद्रों को आवंटित करने के साथ गोदामों तक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन जुटा रहा। बुधवार से समितियों व बिक्री केंद्रों पर यूरिया का वितरण होने से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में यूरिया की कमी से परेशान किसानों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बीते दिनों इफको के फूलपुर फैक्टरी से यूरिया आवंटित करने की मांग की थी। प्रशासन की मांग पर मंगलवार को 1,280 एमटी यूरिया की रैक जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के रैक प्वांइट पर पहुंच गई।
विज्ञापन

यूरिया की रैक मिलने के बाद जिले में संचालित 55 साधन सहकारी समिति के साथ इफ्को बिक्री केंद्र व कृषक सेवा केंद्र को यूरिया आवंटित करते हुए ट्रकों के माध्यम से आपूर्ति करने में जिला प्रशासन पूरे दिन जुटा रहा। समितियों व बिक्री केंद्र को आवंटन के बाद बची यूरिया को पीसीएफ के गोदाम में रखने के साथ बुधवार से किसानों को वितरित करने की कोशिश तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि समितियों व बिक्री केंद्र से किसानों को आवश्यकता के अनुसार निर्धारित रेट पर यूरिया मिलेगी। कृषि अधिकारी ने किसानों से आवश्यकतानुसार यूरिया क्रय करने की अपील करते हुए कहा कि जिले में अब यूरिया का संकट समाप्त हो गया है। कृषि अधिकारी ने बिक्री केंद्र प्रभारियों को प्वांइट ऑफ सेल मशीन से निर्धारित रेट पर यूरिया बिक्री करने का निर्देश देते हुए वितरण में अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed