{"_id":"6668c212480a9292ed069544","slug":"dispose-of-household-and-inheritance-cases-quickly-amethi-news-c-96-1-ame1002-120284-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घरौनी, वरासत प्रकरणों को त्वरित ढंग से करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घरौनी, वरासत प्रकरणों को त्वरित ढंग से करें निस्तारण
Wed, 12 Jun 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मंगलवार को डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदार के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। राजस्व कार्यों की समीक्षा कर करते हुए समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कहा।
डीएम निशा अनंत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि थानों का नियमित निरीक्षण, अंश निर्धारण, घरौनी, वरासत, खसरा, निवेश मित्र, धारा 80, धारा 34, धारा 67, धारा 116, कब्जा परिवर्तन, कृषक दुर्घटना इत्यादि जैसे प्रकरणों का समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
सभी मामले को गंभीरता से सुनते हुए भौतिक सत्यापन कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकरण को लंबित नहीं रखें। कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरण को समय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम, समस्त एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।