फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Direct train service will be available for those traveling to Chitrakoot.

Amethi News: चित्रकूट जाने वालों को मिलेगी सीधी ट्रेन की सुविधा

Tue, 11 Aug 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Direct train service will be available for those traveling to Chitrakoot.
अमेठी सिटी। प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी का चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तार होने से अमेठी के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जिले के अंतू, अमेठी, गौरीगंज, काशिमपुर और जायस स्टेशनों पर ट्रेन का पहले से ठहराव है। विस्तार के बाद इन स्टेशनों से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ चित्रकूटधाम में दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



अभी अमेठी से चित्रकूट धाम जाने के लिए यात्रियों को रास्ते में ट्रेन बदलनी पड़ती है। नई सेवा शुरू होने पर एक ही ट्रेन से चित्रकूट धाम तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन



प्रस्तावित विस्तार में ट्रेन प्रतापगढ़ से चलकर अंतू, अमेठी, गौरीगंज, काशिमपुर, जायस, रायबरेली, बछरावां, लखनऊ चारबाग, उन्नाव और कानपुर सेंट्रल होते हुए भीमसेन, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा और अतर्रा होते हुए ट्रेन चित्रकूटधाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 से बढ़ाकर 24 होंगे कोच
इंटरसिटी में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए कोच की संख्या 12 से बढ़ाकर 24 करने का प्रस्ताव है। इससे अमेठी जिले के पांचों स्टेशनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें मिल सकेंगी। साथ ही चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यात्रा आसान होगी।



मंजूरी के बाद होगा संचालन
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि इंटरसिटी के चित्रकूटधाम कर्वी तक विस्तार का प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की ओर से भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा और समयसारिणी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed